बिहारशरीफ, दिसम्बर 27 -- बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर मोहल्ले की घटना बिहारशरीफ, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बिहार थाना क्षेत्र के खंदकपर मोहल्ले में शनिवार की सुबह नाले से नवजात बच्चे का शव बरामद किया गया। सफाई के दौरान कर्मियों ने शव को देखकर शोर मचाया। शोर सुनकर मोहल्ले के लोगों की भीड़ जमा हो गयी। हालांकि, किसी को पता नहीं था कि शव नाले में कैसे पहुंचा। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर, मोहल्ले के लोग इस संबंध में तरह-तरह की चर्चा में जुट गये हैं। थानाध्यक्ष सम्राट दीपक ने बताया कि लोगों से पूछताछ की गयी है। जांच चल रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.