नाले व नालियों को कचरे से पाटने वाले शराब के ठेकों का बंद होगा हुक्का पानी
अलीगढ़, जून 17 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता नाले व नालियों को पाटने वाले शराब के ठेके व होटल वालों का हुक्का पानी नगर निगम बंद करेगा। शहर में संचालित सभी शराब के ठेकों का नगर निगम सर्वे करेगा। मंगलवार की सुबह नगर आयुक्त प्रेम प्रकाश मीणा ने दोदपुर व अमीरनिशा की सफाई व्यवस्था को देखा। यहां पर शराब के ट्रेटा के खाली पैक से नाले अटे मिले। अधिकांश स्थानों पर शराब की बोतलें व बीयर की केन मिली। नाला पटा होने के कारण जल निकासी अवरुद्ध हो रही है।
शराब के ठेकों का निरीक्षण नगर आयुक्त ने प्रेम प्रकाश मीणा ने शहर में जगह-जगह शराब के ठेके की दुकानों के आसपास प्लास्टिक पाउच, पानी के गिलास और दुकान/ठेके के कचरे को नाले, नालियों, सड़क पर बिखरा देखकर नाराजगी जताई। अधीनस्थों को अगले एक सप्ताह में शहर के सभी ऐसे शराब के ठेके को चिन्हित करते हुए नोटिस देने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.