नाले में सीवर का पानी बहाने पर होटल पर 15 हजार का जुर्माना
नैनीताल, मई 25 -- भवाली। श्यामखेत क्षेत्र स्थित एक होटल से लगते नाले में सीवर और गंदा पानी बहाए जाने की शिकायत पर नगर पालिका ने सख्त कार्रवाई की है। नगर पालिका के ईओ सुधीर कुमार ने टीम के साथ मौके का निरीक्षण किया, जिसमें शिकायत सही पाई गई। जांच के दौरान होटल की ओर से नाले में गंदा पानी छोड़े जाने को सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट रूल्स-2016 और पर्यावरण संरक्षण नियमों का उल्लंघन माना गया। इसके बाद नगर पालिका प्रशासन ने संबंधित होटल पर 15 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। साथ ही होटल प्रबंधन को भविष्य में दोबारा ऐसी लापरवाही न करने के सख्त निर्देश दिए गए। यह भी पढ़ें- हिन्दुस्तान असर : शहर के कुजापी नाला सहित बड़े नालों की शुरू हुई सफाई ईओ सुधीर कुमार ने क्षेत्र के सभी व्यापारिक प्रतिष्ठानों और नागरिकों से अपील की कि नालों और प्राकृतिक जल स्रोतों को प्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.