मुजफ्फरपुर, अप्रैल 28 -- मुजफ्फरपुर, वरीय संवाददाता। ब्रह्मपुरा में मेंहदी हसन चौक से महेश बाबू चौक के बीच नाले में लीकेज जलापूर्ति पाइप का पानी बह रहा है। पाइप में गंदगी जा रही है। स्मार्ट सिटी के स्पाइनल रोड प्रोजेक्ट के तहत बने नाले से होकर मेन जलापूर्ति पाइप गुजरा है। मंगलवार को स्थानीय निवासी मो. जमाल और असगर ने बताया कि इसी पाइप के जरिए आसपास की दुकानों से लेकर घरों तक पानी की आपूर्ति होती है। एक पखवारे से अधिक समय से जलापूर्ति पाइप क्षतिग्रस्त है। सूचना देने के बावजूद निगम के स्तर से ठीक नहीं किया गया है। यह भी पढ़ें- वाटर सप्लाई पाइप लाइन के जाम होने से नल-जल योजना ठप
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.