शाहजहांपुर, जनवरी 5 -- कलान के रुकनपुर गांव में किराने की दुकान के सामने नाले में युवक का शव मिलने से गांव में हड़कंप मच गया। रविवार शाम बच्चों के खेलते समय बाल नाले में चले गए। जब बच्चे उन्हें निकालने गए, तो नाले में जूते दिखाई दिए। बच्चों की चीख सुनकर दुकानदार और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। नाले पर रखी पटिया हटाई गई तो युवक का शव सामने आया। आसपास के लोग और दुकानदार देखकर सकते में आ गए। पुलिस को सूचना दी गई और थाना प्रभारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने युवक की शिनाख्त करने का प्रयास किया। फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया है। शव से दुर्गंध आ रही थी, जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि यह चार-पांच दिन पुराना हो सकता है। पुलिस आस-पास के लोगों और परिजनों से युवक के संबंध में जानकारी जुटा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.