गाज़ियाबाद, अप्रैल 12 -- गाजियाबाद, योगेन्द्र सागर। कविनगर थानाक्षेत्र के चिरंजीव विहार में रेलवे लाइन के पास शुक्रवार को नाले में युवक का शव मिलने की घटना में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। एसीपी कविनगर सूर्यबली मौर्य ने बताया कि शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने नाले में शव पड़ा देखा और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पहचान कराने का प्रयास किया। मृतक के दाहिने हाथ पर जितेंद्र नाम लिखा मिला, जिसके आधार पर उसकी पहचानबवेव सिटी क्षेत्र के शाहपुर बम्हैटा गांव निवासी 32 वर्षीय जितेंद्र कुमार के रूप में हुई थी। मेडिकल परीक्षण में जितेंद्र के पेट से दो गोलियां बरामद हुईं, जबकि शरीर पर कई जगह चोट और मारपीट के निशान मिले। इससे आशंका है कि युवक की हत्या से पहले उसके साथ बेरहमी से मारपीट की गई।...