नाले में मिले युवक के शव मामले में हत्या का केस दर्ज
रुडकी, अगस्त 24 -- टिकौला गांव के पास रविवार सुबह नाले से युवक का शव मिलने के मामले में पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतक के भाई की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद युवक और उसके अज्ञात साथी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। टिकौला कलां गांव निवासी कपिल कुमार का शव रविवार सुबह गांव के पास स्थित नाले में पड़ा मिला था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में लिया और पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया था। शुरुआती जांच में मामला संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की थी। मामले में मृतक के भाई अमित कुमार ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई कपिल कुमार की हत्या की गई है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रितिक निवासी ग्राम जटोल, थाना देवबंद, जनपद सहारनपुर और उसके एक अज्ञात साथी के ख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.