नाले में मिले युवक के शव की हुई शिनाख्त
फिरोजाबाद, जून 6 -- फिरोजाबाद, रामगढ़ थाना क्षेत्र के बाईपास स्थित नाले में गुरुवार को एक युवक का शव मिला था। पुलिस ने शिनाख्त कराने के लिए शव मोर्चरी में रखवा दिया था। जहां शुक्रवार को परिजनों ने पहुंचकर शिनाख्त कर ली। गुरुवार को राहगीरों ने 35 वर्षीय एक अज्ञात युवक का शव नाले में पड़ा देखा था। सूचना मिलने पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई और आसपास के लोगों से जानकारी कर शिनाख्त कराने का प्रयास किया लेकिन सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया था। दो दिन से गायब युवक के परिजन भी खोजबीन कर रहे थे। एक वीडियो के माध्यम से उसके भाई खुर्शीद को जानकारी मिली तो वह परिजनों के साथ मोर्चरी पहुंच गया। उसने अपने भाई 35 वर्षीय वसीम निवासी हसमत नगर थाना रामगढ़ के रूप में शिनाख्त कर ली। उसने बताया कि वसीम घर से बुध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.