रुद्रपुर, मार्च 16 -- रुद्रपुर। रविवार देर रात ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के गोल मढ़इया के पास एक नाले में 25 वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है। ट्रांजिट कैंप क्षेत्र के गोल मढ़इया के पास नाले में लोगों को एक युवक का शव दिखाई दिया। शव दिखते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। इसके बाद किसी ने मामले की सूचना ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोहन पांडे और एसएसआई महेश कांडपाल पुलिस कर्मियों के साथ मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकाला और आसपास मौजूद लोगों से मृतक की पहचान कराने का प्रयास किया। लेकिन कोई भी उसकी शिनाख्त नहीं कर पाया। पुलिस क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.