मेरठ, मार्च 13 -- ब्रह्मपुरी थाना क्षेत्र में गुरुवार को भूमिया पुल के पास नाले में एक अज्ञात शव मिलने से सनसनी फैल गई। लोगों ने नाले में शव देखा तो पुलिस को सूचना दी। ब्रह्मपुरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकलवाया और आसपास के लोगों से उसकी पहचान कराने का प्रयास किया। किसी भी व्यक्ति ने शव की शिनाख्त नहीं की। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मृतक की पहचान कराने के लिए आसपास के थाना क्षेत्रों में सूचना भेजी जा रही है। गुमशुदगी के मामलों का भी मिलान किया जा रहा है। प्रारंभिक जांच में शव 10 दिन पूरा माना जा रहा है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.