बिजनौर, मार्च 17 -- स्योहारा। मुरादाबाद रोड स्थित शराब हट्टी के सामने नाले में वृद्ध का शव पुलिस ने बरामद किया। थाना प्रभारी संजय कुमार ने बताया कि उसकी पहचान थाना क्षेत्र के ग्राम मंडोरी निवासी 65 वर्षीय रामकुमार उर्फ भोला पुत्र बत्तू सिंह के रूप में हुई। पुलिस ने पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया है। बताया कि वृद्ध रोड पर कूड़ा और पन्नी आदि बीन कर अपना गुजारा करता था। सोमवार रात उसने शायद अत्यधिक मात्रा में शराब का सेवन कर लिया और नाले में जा गिरा होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.