मुजफ्फरपुर, मार्च 8 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बेला थाना क्षेत्र के दिघरा-नारायणपुर रोड में शनिवार को नाले से एक युवक का सड़ा-गला शव मिला। इसकी सूचना मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। प्रारंभिक तौर पर युवक की हत्या कर शव को साक्ष्य छिपाने की नीयत से नाले में फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है।घटना की जानकारी तब हुई जब आसपास के लोगों को नाले से तेज गंध आई। लोगों ने पास जाकर देखा तो नाले में एक सड़ा-गला शव पड़ा हुआ था। स्थानीय नागरिकों ने तुरंत इसकी सूचना बेला पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एएसपी टाउन-1 सुरेश कुमार और बेला थानेदार दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच की। पुलिस के अनुसार, शव की स्थिति को देखकर यह प्रतीत होता है कि यह करीब तीन से चार दिन पुराना है। शव के काफी हद तक गल जाने के कारण ...