नाले में मिला युवक का शव, परिजनों में कोहराम
मेरठ, जून 25 -- दिल्ली रोड स्थित मेवला फ्लाईओवर के नीचे नाले में बुधवार को नाले में एक व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया। शव को देखकर राहगीरो की भीड़ जमा हो गई। पुलिस ने राहगीरों की मदद से शव को नाले से बाहर निकाला। मृतक की पहचान अश्वनी पुत्र महेश चंद गौतम, निवासी नई बस्ती के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया। टीपी नगर थाना प्रभारी अरुण कुमार मिश्रा ने बताया कि अश्वनी एक प्रकाशन कंपनी में पेंटिंग का कार्य करता था। मंगलवार सुबह घर से लापता था। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था। राजमिस्त्रियों ने फ्लाईओवर के नीचे नाले में शव पड़ा देखा, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की और परिजनों को बुलाकर शव की शिनाख्त कराई。 यह भी पढ़ें- नाले में मिला युवक का शव, परिजनों मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.