नाले में मिला युवक का शव, ट्रेन से गिरने की आशंका
कानपुर, जून 5 -- कानपुर। दादानगर स्थित झांसी रेलवे लाइन किनारे खुले नाले में करीब 35 वर्षीय युवक का शव मिलने से हड़कंप मच गया। इलाकाई लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने करीब आधे घंटे की मशक्कत के बाद सीढ़ी की मदद से शव को बाहर निकाला। फिर शिनाख्त करने की कोशिश की, लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी। गोविंदनगर थानाप्रभारी अशोक कुमार दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया ट्रेन से युवक के नाले में गिरने से मौत की आशंका लग रही है। मृतक के शरीर पर काले रंग लोअर, ग्रे कलर की टी-शर्ट था। फिलहाल शिनाख्त कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। फोरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.