नाले में मिला बिजली मिस्त्री का शव, हत्या की आशंका
आगरा, जून 18 -- ट्रांसयमुना फेस वन (एत्मादुद्दौला) स्थित चार सैय्यद चौराहे के पास नाले में गुरुवार की सुबह एक युवक का शव मिला। शव तीन से चार दिन पुराना था। सड़ गया था। पुलिस ने शव को निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हत्या की आशंका जताई जा रही है। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ी थी। पानी में शव फूलने के बाद ऊपर आ जाता है। शव बुरी तरह सड़ चुका था। इस वजह से शरीर पर किसी प्रकार की चोट के निशान नजर नहीं आ रहे थे। मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट में साफ होगी। मरने वाले की पहचान 30 वर्षीय संजय बघेल के रूप में हुई। वह बिजली मिस्त्री था। हाथरस मार्ग स्थित नाई की सराय का निवासी था। सूचना पर उसका बड़ा भाई पवन मौके पर आ गया था। पवन ने बताया कि चार दिन से संजय घर नहीं आया था। अक्सर ऐसा होता था, इसलिए उन्हें ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.