नाले में मिला पल्लेदार का शव, मचा हड़कंप
हमीरपुर, जून 15 -- हमीरपुर, संवाददाता। कुरारा कस्बे के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के सामने स्थित नाले में सोमवार सुबह एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। शव की सूचना मिलते ही मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को इसकी जानकारी दी। मृतक की पहचान वार्ड नंबर-4 निवासी 24 वर्षीय विवेक पुत्र रामअवतार के रूप में हुई है। विवेक कुरारा की गल्ला मंडी में पल्लेदारी का काम करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से पल्लेदार के शव को नाले से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम को भेज दिया। पुलिस ने मृतक की पहचान की पुष्टि करते हुए उसकी मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि पल्लेदार नाले में कैसे गिरा। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.