बदायूं, मार्च 11 -- बदायूं, संवाददाता। शहर में दिल दहला देने वाली और मानवता को शर्मशार करने वारदात सामने आई है। यहां नवजात बच्ची का शव नाले में पड़ा मिला। सुबह लोगों की नजर पड़ते ही इलाके में सनसनी फैल गई और भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मासूम का शव कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के लोची नगला मोहल्ले के पास का है। मंगलवार सुबह यहां नाले में नवजात बच्ची का शव पड़ा मिला। नाले में शव दिखाई देने पर इलाके में सनसनी फैल गई और मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय लोगों ने पहले बच्ची के शव को नाले से बाहर निकाला और उसे दफन भी कर दिया। इसी बीच कुछ लोगों ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दफनाए गए शव को निकलवाकर अपने कब्जे में ले लिया। घटना को लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.