बिजनौर, जनवरी 5 -- नूरपुर क्षेत्र में रविवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब चांदपुर मार्ग पर नाले में अधेड़ व्यक्ति का शव मिला। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव को आवारा कुत्ते नोच रहे थे। यह दृश्य देखकर खेत की ओर जा रहे ग्रामीण सहम गए और इसकी सूचना गांव पीपला जागीर के ग्राम प्रधान शाह आलम को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त के प्रयास किए। रविवार सुबह करीब दस बजे ग्राम पीपला जागीर स्थित एक निजी अस्पताल के पास नाले में पड़े शव पर लोगों की नजर पड़ी। ग्रामीणों के अनुसार शव कई दिनों पुराना प्रतीत हो रहा था। कुत्तों द्वारा शव को नोचे जाने के कारण आसपास के लोगों में दहशत का माहौल बन गया। ग्राम प्रधान की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक विकास कुमार तेवतिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने नाले से शव को बाहर निकलवाया और शिनाख्त के प्रयास...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.