नाले में बाइक गिरी, युवक बचा
चम्पावत, जून 11 -- चम्पावत। चम्पावत में रसोई गैस गोदाम के समीप एक बाइक असंतुलित होकर नाले में गिर गई। हादसे में बाइक सवार को मामूली चोट आई है। मौके पर मौजूद लोगों ने युवक को बाहर निकाला। लोगों का कहना है कि गैस गोदाम और जिला अस्पताल होने से यहां वाहनों की आवाजाही अधिक होती है। लेकिन सड़क किनारे बैरियर नहीं होने से खतरा बना हुआ है। लोगों ने सड़क किनारे क्रश बैरियर लगाने की मांग की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.