शामली, मार्च 1 -- थाना क्षेत्र के गांव गंगेरु इस्लामपुर घसोली मार्ग पर स्थित नाले में बाइक के साथ किशोर का शव मिला। राहगीरों की सूचना पर डायल 112 को जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकाला। ग्रामीणों की मदद से मृतक की पहचान गांव गंगेरु निवासी 15 वर्षीय उमर पुत्र अब्बास के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे। मृतक के चाचा शादाब ने बताया कि घर के सभी सदस्य बाहर गए हुए थे और किशोर घर पर अकेला था। घर पर खड़ी स्प्लेंडर बाइक लेकर वह घूमने निकल गया था। चूंकि उसे बाइक चलाना ठीक से नहीं आता था, इसलिए नाले के समीप बाइक अनियंत्रित हो गई और वह नाले में गिर पड़ा। इस हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने पोस्टमार्टम नहीं कराने का फैसला किया और शव को अपनी सुपुर्दगी में लेकर गांव ले ...