झांसी, अगस्त 26 -- झांसी। बुधवार को झांसी से आसपास के सटे पड़ोसी राज्य में हुई झमाझम बारिश आफत बन गई। निवाड़ी में खेत पर जाते समय उफनाए नाले में 8 वर्षीय बच्ची पानी के बहाव में बह गई। जिससे वहां हड़कंप मच गया। आनन-फानन मे सर्च ऑपरपेशन शुरू किया गया है। निवाड़ी निवासी 8 वर्षीय अवंतिका अपने परिचित के साथ खेत पर जा रही थी। जैसे ही देर शाम वह नाले के करीब पहुंची तो फिसल गई और पानी के तेज बहाव में बहती चली गई। घटना के बाद वहां हड़कंप मच गया। बच्ची के पिता संतोष कुशवाहा ने बताया कि बारिश के कारण नाले में पानी का बहाव काफी तेज था, जिसके चलते यह घटना हुई है। घटना की जानकारी मिलने पर जिला निवाड़ी के प्रभारी मंत्री नारायण सिंह कुशवाह, सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन कल्याण, उद्यानिकी तथा खाद्य प्रसंस्करण विभाग ने जिला प्रशासन को बच्ची की तलाश के लिए स...