मुजफ्फरपुर, मई 20 -- मुजफ्फरपुर, वसं। एक ओर भूजल स्तर नीचे जाने से कई इलाके में लोग जलसंकट झेल रहे हैं। दूसरी ओर, पीने का पानी नाले में बहाया जा रहा है। मामला दामोदरपुर पंचायत के गरम चौक से महंत बनवारी लाल कॉलेज रोड का है, जहां नल-जल योजना की पाइलाइन से सीधे निर्माणाधीन नाले में पानी बहाया जा रहा है।

स्थानीय लोगों की नाराजगी स्थानीय लोगों के अनुसार, इलाके में नाले का निर्माण कार्य चल रहा है और उसी दौरान लगातार पानी की बर्बादी हो रही है। एक ओर गर्मी में आम लोग और बेजुबान जानवर बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सरकारी योजना का पानी सरेराह नाले में बहता दिख रहा है। इससे लोगों में नाराजगी है और व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं।

जांच का आश्वासन मामले की शिकायत कार्यपालक अभियंता अमित स्टीफन तक पहुंची तो उन्होंने तुरंत जांच कराने की बात ...