मैनपुरी, मार्च 18 -- कोतवाली क्षेत्र के करहल चौराहे के निकट चार फीट गहरे नाले में युवक का शव मिला तो इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पाकर सीओसिटी संतोष कुमार फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम को लेकर मौके पर पहुंच गए। पहचान न होने पर युवक का शव पोस्टमार्टम हाउस भिजवाया गया है। युवक कौन है और कहां का है। उसकी मौत कैसे हुई। इस संबंध में कोई जानकारी सामने नहीं आई है। बुधवार की इलाके में दुर्गंध फैली और नाले में अज्ञात युवक का शव मिला तो पुलिस को सूचना दे दी गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट की टीम के साथ सीओसिटी संतोष कुमार मौके पर पहुंच गए। आसपास के लोगों की मदद से नाले में फंसे शव को बाहर निकाला गया। नाला तीन से चार फीट गहरा है और युवक का शव उसमें पेट के बल फंसा हुआ था। शव लगभग 15 दिन पुराना बताया गया है। युवक नाले में गिरकर मरा या उसकी ...