देवघर, जून 18 -- देवघर प्रतिनिधि नगर के हिरना मोहल्ले में नाले में पानी बहाने को लेकर दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने मारपीट का रूप ले लिया। घटना में एक पक्ष के चार लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। घटना के संबंध में घायल अमीरन बीबी ने बताया कि पाटीदारों के बीच पहले से विवाद चलता आ रहा है और अक्सर किसी न किसी बात को लेकर कहा-सुनी होती रहती है। गुरुवार को नाले में पानी बहाने को लेकर विवाद शुरू हुआ। आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग गाली-ग्लौज करते हुए लाठी-डंडा लेकर पहुंचे और मारपीट शुरू कर दी। यह भी पढ़ें- पुराने विवाद को जमकर मारपीट, दो महिला समेत चार घायल मारपीट में अमीरन बीबी, जुबेदा अंसारी, अकबर अंसारी व आफताब अंसारी घायल हो गए। आसपास के लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ। उसके बाद परिजनों ने सभी घायलों को इला...