इटावा औरैया, मई 12 -- भरथना। पाली बम्बा यादव नगर रोड पर बोरियों से लदा ई रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया। घटना के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गयी। रिक्शा चालक ने कूदकर अपनी जान बचाई। समय रहते रिक्शा चालक के कूदने से बड़ा हादसा होते होते टल गया।नसीदीपुर बकेवर निवासी राम दास पोरवाल ने बताया कि रिक्शा में चीनी तथा दाल की बोरी इत्यादि सामान दुकान के लिए लेकर गाँव जा रहे थे। तभी पाली बम्बा पहुँचने से पहले से सामने से आ रहे ट्रक से बचने के लिए ई रिक्शा अनियंत्रित होकर नाले में पलट गया, जिससे रिक्शे में भरा सारा सामान भी नाले में गिर गया। स्थानीय निवासियों ने नाले में पड़े सामान को बाहर निकलवाया। घटना में रिक्शा चालक बाल बाल बच गया। स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क जर्जर हालत में होने के चलते आये दिन इस रास्ते पर हादसे हो रहे है। शीघ्र सड़क...