बिजनौर, अप्रैल 6 -- बिजनौर/जलीलपुर। हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र के गांव धीवरपुरा निवासी पूर्व प्रधान का शव नाले में मिलने से सनसनी फैल गई। तमाम लोग मौके पर जमा हो गए। परिजनों द्वारा कोई कार्रवाई न चाहने पर पुलिस ने पंचनामा के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रविवार सुबह करीब छह बजे पूर्व प्रधान रेखपाल सिंह को शराब की दुकान के सामने नाले में अचेत अवस्था में देखा गया। सूचना मिलते ही गांव में हड़कंप मच गया और तमाम लोग मौके पर जुट गए। परिजन भी तुरंत मौके पर पहुंचे और शव को निकालकर चांदपुर स्थित स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।पूर्व प्रधान के साथ हुए दर्दनाक हादसे से गांव में शोक व्याप्त है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम कराने की बात कही, लेकि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.