नोएडा, अप्रैल 10 -- नोएडा, गौरव भारद्वाज। फेज-3 थाना क्षेत्र में पांच दिन के नवजात का शव गुरुवार रात नाले में मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि गुरुवार रात पुलिस को सूचना मिली कि मामूरा गांव के पास नाले में चार-पांच दिन पहले जन्मे नवजात का शव पड़ा है। सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर कब्जे में ले लिया। आसपास के लोगों और सोशल मीडिया के माध्यम से पुलिस शव की पहचान कराने का प्रयास कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.