नाले में डूबे किशोर का शव 38 घंटे बाद बरामद
बांदा, सितम्बर 27 -- बांदा। कालिंजर के दुलाई नाला में डूबे किशोर का शव 38 घंटे बाद बरामद किया गया। वह भैंस चराते समय नाले के तेज बहाव में बह गया था। रविवार को शव देखते ही घरवालो में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कालिंजर थाना क्षेत्र के लहौरा गांव निवासी रामनारायण ने बताया कि उसका 13 वर्षीय पुत्र शंकर शुक्रवार को भैस लेकर खेत गया था। शाम करीब चार बजे वह दुनाई नाला पार कर रहा था। तभी पैर फिसल जाने से वह नाले गिर कर डूब गया। उसके दो अन्य दोस्तों ने देखा तो उन्होंने उसे बचाने के लिए नाले में छलांग लगा दिया, लेकिन तब तक शंकर लापता हो गया था। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश किया। लेकिन उसका कुछ पता नहीं चला। रविवार की सुबह छह बजे घटना स्थल से छह किमी दूर बस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.