नाले में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत
सोनभद्र, जून 12 -- बीजपुर, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के महुली ग्राम पंचायत के टोला जलजलिया शुक्रवार की दोपहर नाले में डूबने से सात वर्षीय बालक की मौत हो गई। वह अपने ननिहाल में आया हुआ था। मध्य प्रदेश के सिंगरौली के इमलिया निवासी सात वर्षीय सूरज पुत्र शारदा विश्वकर्मा बीजपुर के महुली गांव के टोला जलजलिया स्थित अपने ननिहाल आया हुआ था। शुक्रवार को वह गांव के ही कई अन्य बच्चों के साथ पास में स्थित नाले में नहाने के लिए गया था। बताया जा रहा है कि नाले में नहाने के बाद बाकी सभी बच्चे तो सुरक्षित अपने-अपने घर वापस लौट आए, लेकिन सूरज वहीं रुक कर नहाता रहा। जब काफी देर बीत जाने के बाद भी मासूम सूरज घर नहीं पहुंचा तो परिजनो ने उसके साथ गए दूसरे बच्चों से पूछताछ शुरू की। बच्चों ने बताया कि वे लोग तो आ गए थे लेकिन सूरज वहीं नाले में नहा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.