नाले में डूबने से मरे युवक के परिवार को मुआवजा दिलाने का आश्वासन
नई दिल्ली, अगस्त 8 -- नई दिल्ली, प्रसं। दक्षिण पूर्व दिल्ली के प्रियंका कैंप के पास नाले में डूबने से युवक अंकित की मौत पर दिल्ली भाजपा अध्यक्ष एवं पूर्वी दिल्ली के सांसद हर्ष मल्होत्रा ने शोक व्यक्त किया है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार व भाजपा परिवार इस संकट की घड़ी में अंकित के परिवार के साथ है। उन्होंने परिवार को दिल्ली सरकार से संवेदना मुआवजा दिलाने का भी आश्वासन भी दिया। घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित वार्ड मदनपुर खादर वेस्ट से पार्षद ब्रह्म सिंह और ओखला विधानसभा से चुनाव लड़ चुके भाजपा नेता मनीष चौधरी भी शोकग्रस्त परिवार से मिलने पहुंचे। यह भी पढ़ें- Delhi News: पैर फिसलने से उफनाते नाले में बहा युवक ---
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.