गुड़गांव, मार्च 3 -- सोहना, संवाददाता। बरसाती नाले में सोसाइटियों द्वारा छोड़े जा रहे सीवरेज के गंदे पानी ने आसपास की कॉलोनियों के लोगों की चिंता बढ़ा दी है। नाले के साथ-साथ आबाद हो रही बस्तियों में रहने वाले लोग बुखार, खांसी, जुकाम और मलेरिया जैसी बीमारियों का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हालात और गंभीर हो सकते हैं। दमदमा झील से आने वाले बरसाती पानी के नाले में अवैध रूप से सोसाइटियों का सीवरेज छोड़ा जा रहा है। नगर परिषद सीमा क्षेत्र में स्थित सेंट्रल पार्क, जीएलएस और एमवीएन सोसाइटी से एसटीपी का गंदा पानी नाले में डाला जा रहा है। एमवीएन सोसाइटी से टैंकरों के माध्यम से गंदा पानी गिराया जा रहा है। जीएलएस व सेंट्रल पार्क से पाइपलाइन डालकर सीधे नाले में सीवर छोड़ा जा रहा है। बताया जा ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.