बरेली, दिसम्बर 20 -- बरेली। जिला सूचना अधिकारी नीतू कन्नौजिया को शुक्रवार शाम पांच बजे सूचना मिली कि कोई बुजुर्ग बदहवास स्थिति में आंवला में एक नाले में गिर गए हैं। क्रिकेट खेल रहे कुछ बच्चों ने उनको देखा था। सूचना अधिकारी ने तत्काल एसडीएम आंवला को जीपीएस लोकेशन भेजी। एसडीएम आंवला के निर्देश पर टीम पहुंची। तब तक आसपास के लोग उन्हें नाले से निकाल चुके थे। उनकी मानसिक स्थिति कुछ सही नहीं लग रही थी। वो ठंड से बुरी तरह कांप रहे थे। इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनका नाम-पता खोजा जा रहा है, ताकि परिजनों को सूचित किया जा सके। नाम-पता नहीं मिलने की स्थिति में तबियत सुधरने पर उन्हें शेल्टर होम में भेजा जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.