बदायूं, जून 3 -- गोसेवक टीम रहेड़िया के युवाओं ने गोसेवा का परिचय देते हुए नाले में गिरी एक गाय को सुरक्षित निकाला। इसके बाद गाय को नजदीकी गोशाला में भेजा गया। मंगलवार को अचानक गाय नाले में गिर गई। नाले में गाय गिरने की जानकारी मिलते ही गोसेवक टीम रहेड़िया के युवा मौके पर पहुंच गए। इसके बाद रेस्क्यू कर काफी मशक्कत के बाद गाय को बाहर निकाला गया। गोसेवक टीम के सदस्य प्रदुमन ठाकुर, शैलेंद्र, अभिषेक ठाकुर, प्रियांसु माहेश्वरी, बंटी ठाकुर, गोपाल ठाकुर, सुजीत ठाकुर, कौशलेन्द्र गोस्वामी, सुशील, आकाश ठाकुर आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...