सीतापुर, मार्च 16 -- रामपुर मथुरा, संवाददाता। रामपुर मथुरा में गुड़ैचा मार्ग पर बांसुरा गांव के पास सोमवार को तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। नाले में पानी कम होने से कार सवार दोनों लोग बाल-बाल बच गए। रामपुर मथुरा के प्रधान प्रतिनिधि पलटूराम कार से धांधी निवासी बब्बन सिंह और बाबा कुट्टी निवासी चालक सब्बीर के साथ कार से जा रहे थे। वह बासुरा गांव के पास पहुंचे ही थे, तभी कार अनियंत्रित होकर नाले में पलट गई। हादसा देख अफरा- तफरी मच गई। गनीमत रही की नाले में पानी कम था, जिससे तीनों लोग बाल-बाल बच गए। आसपास के लोगों ने दौड़कर किसी तरह कार सवारों को बाहर निकाला। बाद में ट्रैक्टर की मदद से कार को नाले से बाहर निकाला गया। ग्रामीणों का कहना है कि यहां घुमावदार मोड़ है। प्रशासन से चेतावनी बोर्ड लगवाने की मांग की है, जिससे घटना न हो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.