हरदोई, दिसम्बर 29 -- पिहानी। थाना क्षेत्र के हिन्दूनगर गांव में एक युवक की नाले में गिरने से डूबकर मौत हो गयी। मृतक के पिता की सूचना पर पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। हिन्दूनगर गांव निवासी रामनाथ ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उनका बेटा अतुल रविवार की शाम को शौच के लिए खेतो की ओर गया था। उसको मिर्गी के दौरे पड़ते थे। सोमवार को जानकारी मिली अतुल का शव गांव के बाहर नाले की पुलिया के नीचे पड़ा है। उसको मिर्गी का दौरा आ जाने से पैर फिसल जाने से नाले में गिरकर पानी मे डूबने से मौत हो गयी। उसकी मौत से परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक मेहनत मजदूरी करता था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.