नाले में गिरने से बाइक सवार की मौत
मिर्जापुर, मई 14 -- लालगंज। क्षेत्र के महुलार गांव में स्थित ददरी-बरकछ मार्ग पर बुधवार को शाम चार बजे बाइक सवार युवक असंतुलित हो कर नाले में गिर गया। इससे उसकी मौत हो गयी। मृतक की पहचान 37 वर्षीय श्याम बहादुर कोल के रूप में हुई है। वह लालगंज थाना क्षेत्र के झिंगहा गांव का निवासी था। परिजनों के मुताबिक श्याम बहादुर बाइक से दादरी बांध की तरफ से आपने घर झिंगहा गांव लौट रहा था। अचानक बाइक समेत नाले में गिर जाने से गंभीर रूप से घायल हो गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। श्याम बहादुर को तीन छोटे बच्चे हैं। सबसे छोटा तीन माह का बचचा है। मौके पर पहुंची पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.