बरेली, मार्च 28 -- सेटेलाइट बस स्टैंड पर नाले में गिरकर तौहीद की मौत के मामले में नगर निगम के आठ अधिकारियों पर शिकंजा कस सकता है। शासन से 48 घंटें में रिपोर्ट तलब किए जाने के बाद नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने अपर नगर आयुक्त शशिभूषण राय और अधिशासी अभियंता राजीव कुमार राठी को प्रकरण की जांच सौंपी है। जांच घेरे में स्वास्थ्य और निर्माण विभाग के अधिकारी हैं। सेटेलाइट बस स्टैंड पर मंगलवार रात नाले में गिरकर हरदोई के शाहबाद निवासी 30 वर्षीय तौहीद की मौत हो गई थी। 30 घंटे चले तलाशी अभियान के बाद तौहीद का शव नाले से निकला जा सका था। नगर निगम के अधिकारियों ने जिस ठेकेदार से पिछले साल नाले की सफाई कराई थी, उसने सफाई के दौरान स्लैब तोड़ा था, लेकिन तोड़ने के बाद उसे सही नहीं कराया। स्वास्थ्य विभाग और निर्माण विभाग के अधिकारी भी इससे अनजान बने रहे, ...