नई दिल्ली, मार्च 17 -- नई दिल्ली। प्रमुख संवाददाता दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार की लापरवाही के कारण लगातार हो रही मौतों पर चिंता जताते हुए कहा कि दिल्ली में हर दूसरे दिन हादसों में लोग मर रहे है। यादव ने रूप नगर का नाले पर लोहे का पुल टूटने के कारण उसमें गिरकर एक महिला की मौत पर चिंता व्यक्त करते हुए महिला की दर्दनाक मौत के लिए सीधे तौर पर भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया और दिल्ली सरकार से मृत महिला के परिवार वालों को 50 लाख का मुआवज़ा देने कि मांग की। देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की नाकामी के कारण एक वर्ष में नालों, सड़क पर हुए गड्डों में गिरने से कई मौते हो चुकी है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में सड़कों पर इतने बड़े गड्डे है कि सड़क पर पता नही चलता कि सड़क कहा है या गड्डे कहा है और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.