मुजफ्फर नगर, मार्च 7 -- मुजफ्फरनगर शहर कोतवाली क्षेत्र के नदी रोड पर प्राचीन देवी मंदिर के वार्षिक उत्सव पर आयोजित मेले में गया छह साल का बच्चा नाले में गिर गया। शुक्रवार को पुलिस व मोहल्ले के लोग बच्चे की तलाश में जुटे हुए थे। शाम के समय बच्चे का शव नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।मोहल्ला गऊशाला निवासी शिवकुमार शहर के एक स्कूल में केयर टेकर का काम करते है। गुरुवार को उनका छह वर्षीय बेटा विराट नदी रोड पर प्राचीन देवी मंदिर के वार्षिक उत्सव पर आयोजित मेले में गया था, लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंचा। परिजनों के काफी तलाश करने के बाद भी कुछ जानकारी नहीं मिली। इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्चे की तलाश के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले। फुटेज में बच्चा मंदिर की तरफ जाता दिखाई दिया। पुलिस व परिज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.