उरई, जून 24 -- उरई। संवाददाता शहर में बेसमेंट में चल रही कोचिंग सेंटरों को चेक करने निकले डीएम राजेश पांडेय ने बाजारों में पसरी गंदगी व नाले चोक देख नाराजगी जाहिर करते हुए सफाई नायक को सस्पेंड करने के साथ ईओ रामअचल कुरील को प्रतिकूल प्रविष्टि दिए जाने के निर्देश दिए।बुधवार को डीएम राजेश कुमार पांडेय ने कोचिंग सेंटरों का निरीक्षण किया। भगत सिंह चौराहे के समीप बस्ती के लिए गए रास्ते का जायजा लिया तो वहां पर गंदगी मिली। नाला चोक होने की वजह से नाराजगी जाहिर करते हुए पालिका अफसरों को फटकार लगाई। साथ ही ईओ को प्रतिकूल प्रविष्टि देने के साथ ही सफाई नायक को निलंबित किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने एक सप्ताह के भीतर नए सिरे से नालों के सफाई की रिपोर्ट बनाकर दिए जाने के निर्देश दिए हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़...