नोएडा, जनवरी 7 -- नोएडा। सेक्टर-17 स्थित नाले में चार दिन पूर्व कूदे युवक को पुलिस खोज रही है। बुधवार शाम तक युवक का कोई सुराग नहीं लगा। पुलिस की ओर से युवक को खोजने के लिए एनडीआरएफ की टीम को पत्र लिखा है। पुलिस के मुताबिक सेक्टर-17 स्थित जेजे कॉलोनी में रहने वाला 25 वर्षीय मोहम्मद कलीम नशे की हालत में चार जनवरी को नाले में कूद गया। उसकी चाची अंगूरी खातून ने उसे बाहर निकाला तथा उसे वह नहला रही थीं। इसी बीच वह दोबारा हाथ छुड़ाकर भागा और नाले में कूद गया। उसके बाद से उसका पता नहीं चल रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस गोताखोरों की सहायता से पिछले चार दिन से युवक को खोजने में जुटी है, लेकिन अभी तक कलीम का सुराग नहीं मिला है। पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को पत्र लिखा है। वहीं, कलीम के परिजन का आरोप है कि वह एक व्यक्ति की बाइक पर बैठ गया था। इस बात से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.