रुद्रपुर, दिसम्बर 26 -- रुद्रपुर, संवाददाता। शुक्रवार शाम ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध हालात में नाले में औंधे मुंह पड़ा मिला। मृतक की पहचान 22 वर्षीय संदीप पटेल के रूप में हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में मोर्चरी भिजवा दिया। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वार्ड मेंबर पवन सिंह राणा ने पुलिस को सूचना दी कि मुड़िया चौराहे के पास एक व्यक्ति मुंह के बल गिरा पड़ा है। इस पर थाना ट्रांजिट कैंप की फील्ड यूनिट और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल पर खेत के किनारे बह रहे नाले की पुलिया के पास एक युवक का शव मिला, जिसका आगे का हिस्सा पानी में डूबा हुआ था। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से शव को बाहर निकाला गया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंचे दीपक सिं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.