फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 14 -- कायमगंज, संवाददाता। नगर के पुलगालिब उत्तर दिशा से हमीरपुर लालबाग की ओर जाने वाले नाले में शनिवार को एक मजदूर का शव मिला। पहचान लालबाग निवासी 40 वर्षीय रिजवान के रूप में हुई है, जो पिछले 16 दिनों से लापता था। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शनिवार दोपहर पुलगालिब के समीप एक गेस्ट हाउस के पास कुछ चरवाहे मवेशी चरा रहे थे। इसी दौरान उन्हें नाले से तेज दुर्गंध महसूस हुई। जब उन्होंने नाले की ओर जाकर देखा तो वहां एक शव उतराता मिला। वह हैरान रह गए। उन्होंने आसपास लोगों को जानकारी दी। इस पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही इंस्पेक्टर मदन मोहन चतुर्वेदी और कस्बा चौकी प्रभारी सोमवीर सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। मौके पर पहुंचे लालबाग निवासी इरफान ने शव की शिनाख्त अपने भाई रिजवान के रूप म...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.