लखनऊ, मई 31 -- मनकामेश्वर वार्ड के टैगोर मार्ग स्थित बड़े नाले की सफाई का निरीक्षण करने पहुंचे पार्षद रंजीत सिंह रविवार को स्वयं नाले में उतर गए। उन्होंने नाले के भीतर जाकर सफाई कार्य का जायजा लिया और सफाई कर्मचारियों को तलीझार की प्रभावी सफाई के तरीके भी बताए। पार्षद ने कर्मचारियों के साथ मिलकर नाला साफ कर कार्य की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने ठेकेदार और संबंधित अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि केवल ऊपरी सफाई पर्याप्त नहीं है। जब तक नाले की तली में जमी गाद और सिल्ट पूरी तरह नहीं हटाई जाएगी, तब तक सफाई कार्य को पूर्ण नहीं माना जाएगा। उन्होंने नियमित निगरानी और गुणवत्तापूर्ण सफाई के निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...