मुरादाबाद, जून 15 -- कांठ रोड स्थित सिद्ध अस्पताल के सामने नाले पर बनी 50 साल पुरानी मजार को सोमवार तड़के बुलडोजर चलाकर ध्वस्त कर दिया। तनाव की आशंका को देखते हुए भारी फोर्स की मौजूदगी में ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की गई। अतिक्रमण कर बनाए गए एक मकान को भी तोड़ दिया गया। नवागत डीएम डाक्टर राजेंद्र पैंसिया व एसएसपी सतपाल अंतिल और नगरायुक्त दिव्यांशु पटेल ने हाल ही में किए कांठ रोड के निरीक्षण में देखा कि मजार नाले के ऊपर अतिक्रमण कर बनाई गई है। इससे इलाके में जलभराव हो रहा था। उक्त मजार रोड के चौड़ीकरण में भी बाधा बन रही थी। सोमवार सुबह छह बजे लोनिवि के एक्सीएन कुलदीप संत, अपर नगरायुक्त अजीत कुमार सिंह, प्रवर्तन दल के प्रभारी अविनाश गौतम, इंस्पेक्टर सिविल लाइंस मनीष सक्सेना भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। यह भी पढ़ें- सड़क किनारे नाले पर बनी...