पीलीभीत, जून 3 -- पीलीभीत। धुनो वाले चौराहे पर एक दिन पूर्व नाले पर से अतिक्रमण हटाए जाने के बाद नगर पालिका ने तेवर सख्त किए है। अब नालों पर अतिक्रमण करने वालों को अल्टीमेटम दिया गया है। साथ ही नजूल लिपिक समेत अन्य पालिका कर्मियों से ईओ ने रिपोर्ट तलब कर ली है। ताकि अतिक्रमण को चिन्हित कर इसे ध्वस्त किया जा सके। नगर पालिका परिषद इन दिनों बारिश से पूर्व नालों की सफाई कार्य करा रहा है। ताकि जलभराव न हो। बीते दिनों जलभराव की एक शिकायत पर अतिक्रमण हटाया गया था तो जलभराव की समस्या दूर हो गई। अब निकाय क्षेत्र के अंतर्गत सभी नालों पर या अन्य अतिक्रमण को चिन्हित किया जा रहा है कि जहां पर अतिक्रमण की वजह से पानी रुकता हो। यह भी पढ़ें- बरसात से पहले नाले-नालियों की सफाई कराने के निर्देश अथवा जल निकासी में परेशानी है। गांधी स्टेडियम रोड पर नाले पर अ...