बागपत, जनवरी 9 -- बड़ौत। नगर स्थित के मखरज नाले पर लोगों द्वारा अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसकी शिकायत पर नगर पालिका ने सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर दिया है। एक सप्ताह के भीतर नाले से कब्जा न हटाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई। नगर के जल की मुख्य निकासी मखरज नाले के माध्यम से होती है, कुछ लोगों द्वारा नाले पर अतिक्रमण कर लिया गया है। जिसकी शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर भी कर दी गई। जानकारी मिलने पर नगर पालिका प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लगभग 10 लोगों को अतिक्रमण हटाने के लिए नोटिस जारी कर दिया है। अधिशासी अधिकारी मनोज रस्तोगी ने जानकारी देते हुए बताया की सभी लोगों को एक सप्ताह की अवधि का समय दिया गया है। जिसके चलते इन सभी लोगों द्वारा अपनी रजिस्ट्री के द्वारा अपनी जमीन की पैमाइश प्रस्तुत करने को कहा गया है। अतिक्रमण की निशान देह...