अयोध्या, अप्रैल 27 -- अयोध्या,संवाददाता। विकासखंड मिल्कीपुर के ग्राम सभा भदोखरा में जल निकासी के लिए बन रहे नाले पर अतिक्रमण का मामला तूल पकड़ने के बाद प्रशासन हरकत में आ गया है। पहले जहां अतिक्रमण के चलते नाले का निर्माण कार्य ठप पड़ा था,वहीं अब राजस्व विभाग ने संबंधित व्यक्ति की दीवार पर नोटिस चस्पा कर 10 दिन के भीतर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं। गौरतलब है कि गांव के करीब 25 घरों की जल निकासी के लिए क्षेत्र पंचायत निधि से पीडब्ल्यूडी सड़क किनारे लगभग 180 मीटर लंबे नाले का निर्माण कराया जा रहा था। नाले का करीब 80 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका था,लेकिन बीच में एक व्यक्ति द्वारा जमीन पर कब्जा कर ईंट का चट्टा लगा लेने से निर्माण रुक गया था। इससे ग्रामीणों को जलभराव की समस्या झेलनी पड़ रही थी।मामले में ग्रामीणों द्वारा लगातार शिकायत किए जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.