फिरोजाबाद, दिसम्बर 6 -- शिकोहाबाद। नगर पालिका द्वारा तहसील तिराहा से लेकर नारायण होटल तक एक नाले का निर्माण कराया जा रहा है। नाले निर्माण के लिए पालिका के ठेकेदार ने नारायण होटल से बड़ा बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग को खोद कर डाल दिया है। निर्माण के दौरान कोई बेरीकेडिंग नहीं की जा रही जिसके चलते अगर कोई वाहन चालक या सवारी गिर जाए तो सरियों से हादसा हो सकता है। लोगों का कहना है कि 5 या 6 दिन से मुख्य मार्ग को खोद कर डाल दिया लेकिन नाला निर्माण नहीं किया है। ऐसे में बड़े बाजार जाने वाले मुख्य मार्ग से आने जाने वाले लोगों को बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बड़ा बाजार मार्ग पर नगर पालिका, स्टेट बैंक मुख्य शाखा, पंजाब बैंक मुख्य शाखा जैसे सरकारी विभाग भी मौजूद हैं। जबकि मुख्य मार्ग पर निर्माण कार्य के लिए उसी समय खुदाई की जाती है जब उसका...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.