रुडकी, जून 19 -- लक्सर। गोवर्धनपुर गांव के ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर गांव में नालों की साफ सफाई ठीक प्रकार से नहीं कराने और साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं रखने का आरोप लगाया।

गांव का हाल खानपुर विकासखंड के गोवर्धनपुर ग्राम पंचायत में राजपुर व माजरी दो अन्य गांव भी जुड़े हुए हैं। जिन्हें मिलाकर तीनों गांव की एक ग्राम पंचायत बनी हुई है। वर्तमान में बहुत से ग्रामीण ग्राम प्रधान की कार्यशैली से खुश नहीं हैं। ग्रामीण समय सिंह ने बताया कि गांव में स्थित राजकीय जूनियर हाईस्कूल के सामने गंदगी का अंबार लगा हुआ है, नालिया पूरी तरह से चौक है। सफाई व्यवस्था न होने की वजह से गंदगी में बुरा हाल है।

ग्रामीणों की समस्याएं ग्रामीण विकास ने बताया कि ग्राम प्रधान द्वारा अभी कई दिन पहले मुख्य मार्ग के निकट नाला सफाई कराया जा रहा था। नाले की सफाई के दौरान...